{"_id":"6217e4352869a026247e5e39","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu254519471","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के कई जिले कोविड मुक्ति की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के कई जिले कोविड मुक्ति की ओर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ कई जिले कोविड मुक्त होने की ओर बढ़ रहे हैं। जिला राजोरी, शोपियां, गांदरबल और पुलवामा प्रत्येक में 10 से कम सक्रिय मामले रह गए हैं। पुलवामा में सिर्फ तीन सक्रिय मामले हैं। कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट रही तो आगामी दिनों में ऐसे कई जिले कोविड मुक्त हो जाएंगे। इस बीच पिछले पौने दो माह से अधिक समय बाद न्यूनतम 75 नए संक्रमित मामले मिले। जिला पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, राजोरी, शोपियां, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 1087 रह गए हैं।
प्रदेश के सभी जिलों में दैनिक आधार पर 30 से कम संक्रमित मामले आ रहे हैं। जिला जम्मू में 18 नए संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में 12, डोडा में 22 और बाकी सभी प्रत्येक में पांच से कम संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 61863 कोविड परीक्षण किए गए, लेकिन संक्रमित मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इस बीच प्रदेश में 353 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। जम्मू-कश्मीर में कोविड समर्पित 4838 बिस्तरों पर वर्तमान में 0.85 फीसदी के हिसाब से सिर्फ 41 ही मरीज भर्ती हैं। पिछले तीन लहरों के दौरान अब तक जम्मू-कश्मीर में कोरोना से 4748 लोगों की मौत हुई है।