{"_id":"62080ac84cda1218b5287297","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu253713037","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खोलने पर आज फैसला ले सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खोलने पर आज फैसला ले सकती है सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को खोलने की तैयारी तेज हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को स्कूल में व्यवस्था को पुख्ता करने को कहा है। स्कूलों में सैनिटाइजिंग सहित अन्य कोरोना नियमों का सख्ती का पालन हो, इसके लिए सभी तैयारियां करने को कहा है। रविवार को होनी वाली आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में सरकार स्कूलों को खोलने का आधिकारिक आदेश जारी कर सकती है।
समर जोन के स्कूल 20 फरवरी से शुरू हो सकते हैं। स्कूलों को बच्चों के लिए चरणबद्ध तरीके से खोल जाएगा। पहले बड़ी कक्षा के बच्चों को बुलाया जाएगा, जिसके बाद स्थिति को ध्यान में रखते हुए छोटे बच्चों को बुलाया जा सकता है। विंटर जोन के स्कूल सर्दी की छुट्टियों के बाद मार्च में खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकार छोटे और बेड़े बच्चों के स्कूल आने और छुट्टी के समय को अलग-अलग रख सकती है, ताकि ज्यादा भीड़ न हो। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देश के तहत ही स्कूलों को खोल जाएगा। विभाग के आदेश के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी, जिसके आधार पर सीईओ को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये देखना होगा, किस तरह बच्चों को स्कूल बुलाया जाता है। अगर एक साथ सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा तो उसी तरह व्यवस्था भी की जाएगी।