फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में फिर करवट बदलेगा मौसम

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 फरवरी से मौसम में बदलाव के साथ 15 और 16 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित होगा। हालांकि अधिकांश मौसम साफ रहेगा। पिछले कई दिन से मौसम साफ होने के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है, लेकिन रात्रि में ठंडक कायम है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन रात के तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री गिरावट है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, पहलगाम में माइनस 8.1 और गुलमर्ग में माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 22.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.4, बटोत में 3.6, कटड़ा में 6.6 और भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 15.4 और कारगिल में माइनस 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed