{"_id":"6206c8b401bba56f801fd427","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2536532157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारी इधर से उधर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला किया है। बडगाम जिले के खाग क्षेत्र के ब्लॉक विकास अधिकारी गुलजार अहमद भट का तबादला कर उन्हें झील संरक्षक और प्रबंधन प्राधिकरण श्रीनगर का कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। सोपोर के राज्य कर अधिकारी इरफान बहादुर को झील संरक्षक और प्रबंधन प्राधिकरण श्रीनगर का सचिव बनाया गया है।
वन विभाग जम्मू के मुख्य संरक्षक कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी मनीषा को जम्मू नगर निगम में सहायक आयुक्त राजस्व का प्रभार सौंपा गया है। रामबन के जिला समाज कल्याण अधिकारी वाहिद उल रहमान को बसंतगढ़ का एसडीएम बनाया गया है।
बांदीपोरा के डीआईओ मुदसिर हुसैन को श्रीनगर नगर निगम में सचिव व फ्लायं मंडाल जम्मू की बीडीओ डॉ. प्रिया दर्शनी गौतम को जेएंडके हाउसिंग बोर्ड में सचिव का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी किया।