फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कश्मीर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में बादलों के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से घाटी में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने वीरवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसमें हवाई सेवा के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इसके साथ 4 और 6 फरवरी को भी मौसम खराब हो सकता है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई थी। रात्रि को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए थे। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, पहलगाम में माइनस 6.1 और गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में बुधवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों के छाने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 16.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत में 2.1, कटड़ा में 6.0 और भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में दिन का तापमान माइनस 1.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान 2.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed