फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में 2304 नए संक्रमित, 9 की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन तीन एक हजार से कम संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में बुधवार को 78763 कोविड परीक्षण में 2304 संक्रमित मामले ही मिले, लेकिन चौबीस घंटे में नौ मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें जम्मू संभाग से पांच मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों पर सकारात्मकता दर गिरावट के साथ 6.77 फीसदी दर पर पहुंच गई है, जबकि मृत्युदर 1.06 फीसदी है।
विज्ञापन

जिला जम्मू में सर्वाधिक 443 संक्रमित मामले मिले। जिले में वर्तमान में 4431 सक्रिय मामले हैं, लेकिन प्रदेश में अब तक इसी जिले में सर्वाधिक 1212 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में राजोरी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, तालाब तिल्लो निवासी 65 वर्षीय महिला और तालाब तिल्लो निवासी 90 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है। जिला उधमपुर में 128, डोडा में 104, कठुआ में 36, सांबा में 56, किश्तवाड़ में 54, पुंछ में 15, रामबन में 84 और रियासी में 22 यात्रियों समेत 39 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री हैं। जिला श्रीनगर में 439, बारामुला में 190, बडगाम में 167, पुलवामा में 41, कुपवाड़ा में 131, अनंतनाग में 84, बांदीपोरा में 57, गांदरबल में 53, कुलगाम में 112 और शोपियां में 34 संक्रमित मामले मिले हैं। इस बीच प्रदेश में बुधवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 12247 किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि एहतियाती खुराक में 6202 लोगों का टीकाकरण किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 29829 सक्रिय मामले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 8547 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed