फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बिजली वितरण कंपनियों में 64 जेकेटीपीओ में नौ पदों को मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। बिजली विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत बनाई गईं चार वितरण कंपनियोें (डिस्कॉम) के लिए 64 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें जम्मू एंड कश्मीरपावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड में 9, जेएंडके पावर कारपोरेशन लिमिटेड में 16, कश्मीर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 18 और जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 21 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा जेकेटीपीओ (जेएंडके ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में भी नौ नए पद सृजित किए गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में नए पदों को मंजूरी देने के साथ ही भर्ती नियम जल्द अधिसूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नए सृजित पदों में प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशक, विधि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सचिव, लेखा अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी आदि शामिल हैं। जेकेटीपीओ में प्रबंध निदेशक, वित्तीय सलाहकार, सीएओ, महाप्रबंधक (जीएम) संचालन और प्रशासन, प्रबंधक (ब्रांडिंग और विपणन/निर्यात), कंपनी सचिव, सहायक प्रबंधक (ब्रांडिंग और विपणन), सहायक प्रबंधक (निर्यात), लेखाकार और व्यक्तिगत सहायक का पद शामिल हैं। जेकेटीपीओ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ जुड़कर केंद्र शासित प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नोडल एजेंसी है। यह जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संदर्भ बिंदु के रूप में काम करता है। नए पद प्रदेश में निवेश से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए संगठन की जनशक्ति की जरूरत को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed