{"_id":"61f83b8d48c73b1cae581274","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2529324160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर जोन के स्कूलों में नए सत्र से पहले विद्यार्थियों को मिलेंगी निशुल्क पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर जोन के स्कूलों में नए सत्र से पहले विद्यार्थियों को मिलेंगी निशुल्क पुस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विंटर जोन के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोर्ड) विद्यार्थियों को पुस्तकें देगा। बोर्ड ने विंटर जोन के सभी जिलों के लिए पाठ्य पुस्तकें भेज दी हैं। जोनल शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों में पुस्तकें भेजी जा रही हैं। विंटर जोन में नया सत्र अक्तूबर-नवंबर में शुरू होता है, लेकिन नियमित रूप से पढ़ाई मार्च से ही शुरू होती है। ऐसे में मार्च से पहले सभी बच्चों तक पुस्तकें पहुंचाई जाएंगी।
स्कूलों में पुस्तकों का वितरण शिक्षक करेंगे। इसमें बच्चों को स्कूल में बुलाकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पुस्तकें दी जाएंगी। विंटर जोन में 28 फरवरी तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। मार्च से नियमित पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा वार्षिक परीक्षा के बाद समर जोन के स्कूलों में भी पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
--
कोट
बच्चों को निशुल्क पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी। विंटर जोन के सभी स्कूलों के लिए पुस्तकें भेज दी गई हैं।
-डॉ. यासिर अहमद सरवाल, अतिरिक्त निदेशक जेके बोर्ड