फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

श्रीनगर के मुकाबले जम्मू में चार गुणा अधिक मौतें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश की दोनों राजधानी जम्मू और श्रीनगर कोविड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। दोनों ही जिलों में दैनिक संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन मौतों में जिला जम्मू आगे है। इस साल यहां चार गुणा अधिक मौतें हुई हैं। इस साल अब तक जम्मू जिला में 25 लोगों की कोविड से जान चली गई है, जबकि श्रीनगर में सात मौतें हुई हैं। जम्मू में इस साल अब तक 10883 और श्रीनगर में 11178 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। लेवल 1 जीएमसी जम्मू में गंभीर मरीजों की भर्ती बढ़ रही है। वर्तमान में कोविड समर्पित 100 बिस्तरों पर 60 मरीज भर्ती हो चुके हैं। दैनिक हो रही मौतों में 50 से 80 आयु वर्ग के अधिक लोग हैं। डॉक्टरों के अनुसार पहले से बीमार लोग संक्रमित होने पर देरी से अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी हालत अधिक बिगड़ रही है।
विज्ञापन

जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि पहले से बीमार लोगों के लिए ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट अधिक खतरनाक है। इसमें खासतौर पर बुजुर्ग और बीमार लोगों को कोविड संक्रमित होने पर स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल अस्पताल में दिखाना चाहिए, ताकि उन्हें समय पर उचित इलाज मिल सके। कई मामलों में देखा जा रहा है कि घर से ही कई लोग अधिक गंभीर होकर पहुंच रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार नहीं हो पाता है। टीकाकरण ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच का काम किया है। टीकाकरण के साथ लोगों को स्वस्थ खानपान और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। डेढ़ महीने पहले भेजे गए नमूनों में अब तक जम्मू संभाग में ओमिक्रॉन के 39 मामले मिल चुके हैं। यह स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों और बीमार लोगों को खांसी, जुकाम, सिरदर्द, बुखार आदि लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कोविड की चुनौती बढ़ने पर चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed