फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कोरोना संक्रमण के 5720 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 5720 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान पांच मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। मरने वालों में जम्मू संभाग के चार व कश्मीर का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में जम्मू संभाग में 1890 व कश्मीर में 3830 मिले हैं, साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 34882 हो गई है। उल्लेखनीय हैं कि ठीक एक माह पहले 21 दिसंबर को प्रदेश में सिर्फ 1327 सक्रिय मामले थे। एक माह में सक्रिय मामलो में 33555 की भारी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

21 दिसंबर 2021 को जम्मू में 332 व कश्मीर में 995 सक्रिय मामले थे। इसी के साथ प्रदेश में मरीजों की मौत का आंकड़ा 4514 था, जबकि 21 जनवरी 2022 को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4591 हो गया है। एक महीने में 77 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कहां कितने संक्रमित
जम्मू जिला 1306, उधमपुर 100, राजोरी 62, डोडा 103, कठुआ 44, सांबा 99, किश्तवाड़ 18, पुंछ 48, रामबन 22 , रियासी 71, श्रीनगर 1341, बारामुला 688, बडगाम 550, पुलवामा 170, कुपवाड़ा 208, अनंतनाग 237, बांदीपोरा 241, गांदरबल 246, कुलगाम 106 व शोपियां में 43 मामले सामने आए हैं।

ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा 384381 पर पहुंच गया है। जम्मू संभाग में सक्रिय मामले 11602 व कश्मीर में 23280 हैं। बीते 24 घंटों में 1877 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed