फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हैदरपोरा मुठभेड़ में सरकार को नोटिस

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू/श्रीनगर। श्रीनगर के हैदरपोरा में मुठभेड़ में मारे गए चार में से रामबन निवासी युवक आमिर मागरे के पिता की ओर से शव सौंपे जाने की याचिका पर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने केंद्र तथा राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मोहन लाल ने केंद्र तथा राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए मागरे के पिता मोहम्मद लतीफ की याचिका पर 10 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा गया। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 27 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 15 नवंबर को हैदरपोरा में मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी और तीन अन्य मारे गए थे। पुलिस ने दावा किया था कि तीनों के संबंध आतंकवाद से रहे थे। इन तीनों के परिवार वालों ने इस दावे को झुठलाते हुए कहा था कि वे निर्दोष थे। हंगामा मचने पर पुलिस ने विशेष जांच दल (सिट) का गठन किया था। इसके अलावा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। लतीफ की वकील दीपिका सिंह रजावत ने बताया कि इस याचिका पर सुनवाई श्रीनगर विंग की सिंगल बेंच में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed