{"_id":"61df280d6874a079c01d3afb","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2517812179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते शुरू होगा चार किमी लंबी मारोग से डिगडोल सुरंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते शुरू होगा चार किमी लंबी मारोग से डिगडोल सुरंग का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के रामबन-बनिहाल खंड में भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मारोग से डिगडोल सुरंग का निर्माण कार्य अगले सप्ताह से शुरू करवाने जा रही है। इस सुरंग के बाद डिगडोल से खूनी नाला तक एक ओर सुरंग का निर्माण भी करवाया जाना प्रस्तावित है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के चलते रामबन-बनिहाल में कई जगह हाइवे को चौड़ा करने के कार्य में दिक्कत आ रही है। सड़क के धंसने की आशंका भी बनी रहती है। भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाएं और हाईवे पर यातायात भी ज्यादा होना भी बड़ी समस्या है। ऐसे में भूस्खलन व सड़क धंसने की ज्यादा आशंका वाले क्षेत्रों में शामिल मारोग से डिगडोल तक चार किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा। बाद में डिगडोल से खूनी नाला तक एक और सुरंग निर्मित की जाएगी।
वहीं छह किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण भी बनिहाल रामबन खंड में किया जाएगा। कुल मिलाकर कोशिश यह है कि 2024 तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को सभी मौसम में सुचारु यातायात लायक बना दिया जाए।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में वर्तमान में बनिहाल-रामबन खंड में कई जगह भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाए आए दिन हो रही हैं। जान-माल का नुकसान न हो इसके लिए हाइवे को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में सुचारु यातायात लायक राजमार्ग को बनाने की दिशा में मारोग से डिगडोल तक चार किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण अगले सप्ताह तक शुरू किया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
रोहिन गुप्ता, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण