फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सब्सिडी के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट सब्सिडी योजना के तहत आवेदक (ट्रांसपोर्टर) 31 मार्च तक आवेेदन कर सकेंगे। विभाग ने आवेदन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। योजना के तहत विभाग 15 वर्ष पुरानी बस को बदलने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देता है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट सब्सिडी योजना का उद्देश्य जम्मू और श्रीनगर शहर में दौड़ रहीं 15 वर्ष पुरानी 500 बसों को नई बसों में तबदील करना है, ताकि सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए। योजना के तहत 25 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश सकरार ने 2019 में इस योजना को शुरू किया था। योजना का लाभ केवल 15 वर्ष पुराने वाहन मालिक ही ले सकते हैं। नए वाहन खरीदने वाले वाहन मालिक को 5 लाख रुपये की सब्सिडी के साथ बैंक से ऋण मिलता है। योजना का लाभ उठाने वाले वाहन मालिकों को पांच वर्ष तक विभाग द्वारा तय किए रूट पर चलना होगा। संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर छह महीने के बाद अनुपालन रिपोर्ट भी तैयार करता है। विभाग ने पहले 31 दिसंबर तक योजना के तहत आवेदन मांगे थे, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए ट्रांसपोर्टर 31 मार्च तक क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में दस्तावेजों के साथ आवदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed