फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

केंद्रीय विश्वविद्यालय में अगले माह अर्धवार्षिक, मार्च में वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश हैं। अवकाश के दौैरान एक सप्ताह तक विवि में कक्षाएं बंद रहेंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड से जारी रहेगी अवकाश समाप्त होने के बाद कक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन मोड से चलेंगी। पहले सेमेस्टर में नया दाखिला लेने वाले विद्यार्थी भी पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

विवि की ओर से जारी किए गए अकादमिक कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी से 5 जनवरी तक स्नातक, परास्नातक और एकीकृत कार्यक्रमों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं ली जाएंगी। 14 मार्च से 26 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं भी ली जाएंगी। जानकारी के अनुसार 28 मार्च से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। 9 मई से 14 मई तक अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 25 जून से 29 जून तक विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अवकाश दिया जाएगा। 1 जुलाई से वार्षिक परीक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

----
पीएचडी लिखित परीक्षा के परीणाम जल्द घोषित होंगे
पीएचडी प्रवेश के लिए 19 दिसंबर को ली गई लिखित प्रवेश परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। जनवरी पहले सप्ताह के बाद पीएचडी में प्रवेश के लिए विवि के सभी विभाग साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उसके बाद संबंधित विभाग मेरिट में आए अभ्यर्थियों की सूची जारी करेंगे। जानकारी के अनुसार नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं ली गई है। उनके लिए विवि अनुदान आयोग के नियमानुसार सीटें आरक्षित रखी गई हैं। पीजी और एमफिल पास अभ्यर्थियों की विवि लिखित परीक्षा ले चुका है। परीक्षा में लिए गए अंकों के आधार पर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
- कोट
एक सप्ताह का शीतकालीन अवकाश रहेगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी, ताकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो और सेमेस्टर भी निश्चित समय पर पूरा हो सके। प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह के बाद पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया आरंभ होगी। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन का प्रसार आगामी योजनाओं और निर्णयों को काफी हद तक प्रभावित करेगा। विवि अगले सत्र को सही समय पर शुरू करके अकादमिक कैलेंडर को नियमित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रो. रसाल सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed