फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

रसाना मामले के दोषी को जमानत से न्याय चक्र ध्वस्त हुआ: महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 2018 में कठुआ जिले में रसाना दुष्कर्म व हत्या मामले में सुबूत नष्ट करने के दोषी को जमानत दिए जाने पर ट्वीट कर टिप्पणी की है। महबूबा ने कहा कि यह न्याय चक्र ध्वस्त होने जैसा है। महबूबा ने कहा कि जब एक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषी को दी गई जेल की सजा निलंबित कर उसे जमानत दी जाती है तो न्याय का पहिया पूरी तरह से ध्वस्त हो जाता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मामले में सबूत नष्ट करने के दोषी करार दिए गए बर्खास्त सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता की जेल में शेष अवधि की सजा को निलंबित कर दिया था। जमानत का बांड भरवाकर उसे रिहा करने के निर्देश जारी किए थे। जनवरी 2018 में कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या की गई थी। इस मामले में पंजाब के पठानकोट की अदालत ने दस जून 2019 को सजा का ऐलान किया था। मुख्य आरोपी सांझी राम समेत छह आरोपियों को सजा सुनाई गई थी। सांझी राम के अलावा एसपीओ दीपक खजूरिया और प्रवेश कुमार को बर्खास्त कर दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तीन बर्खास्त पुलिस कर्मियो में आनंद दत्ता, तिलक राज और सुरेंद्र वर्मा को पांच साल की जेल की सजा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed