फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नए साल पर सैलानियों को बर्फबारी का लुत्फ मिलेगा। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच सकते हैं। हालांकि विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग में वीरवार और शुक्रवार को हुई बर्फबारी से चारों ओर सफेद चादर बिछ गई, जिसे देखने के लिए हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 26 और 27 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। अगले दिन 28 दिसंबर को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। आगामी खराब मौसम को देखते हुए संभागीय प्रशासन जम्मू और कश्मीर को आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से मौसम साफ रहने के कारण दिन और रात के तापमान में सामान्य से उछाल आया है। इनमें कई जिलों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.7, पहलगाम में माइनस 5.1 और गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के बीच दिन का तापमान 20.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.0, बटोत में 1.7, कटड़ा में 7.2 और भद्रवाह में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 और कारगिल में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुलमर्ग के सेंट मैरी चर्च में शनिवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समुदाय के लोगों और पर्यटकों ने चर्च की विशेष प्रार्थना में भाग लिया। चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया और सांता क्लाज के साथ मस्ती की और सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed