फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

निवेश के लिए देश के बड़े शहरों के बाद अब विदेशों में होंगे रोड शो

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। देश के कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई आदि बड़े शहरों के बाद विदेशों से निवेशकों को लुभाने की कवायद तेज की गई है। जल्द दुबई में व्यापार मेले, प्रदर्शनी, रोड शो और एक्सपो के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इन प्रमोशन गतिविधियों के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से 5.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश लाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में उद्योग क्षेत्र के विस्तार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें देश विदेश के निवेशकों को यहां लाने के लिए कई नियमों में संशोधन किया गया है। नियमों को सरल और कारोबारी सुगमता के अनुकूल बनाया गया है। कृषि भूमि पर भी गैर कृषि गतिविधियां करने का प्रावधान किया गया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्ताव आने का दावा किया गया है। इसमें मार्च 2022 तक यह आंकड़ा 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए देश-विदेश में प्रमोशन गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए 28400 करोड़ रुपये की नई योजना अधिसूचित की गई है, जिसमें 4.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की बात कही गई है। अब तक जम्मू कश्मीर में विदेशी कंपनियों ने एग्रो प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल, सीमेंट, टेली कम्युनिकेशन इक्यूपमेंट, सेवा क्षेत्र आदि में निवेश के लिए रुझान दिखाया है। नए उद्योगों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में औद्योगिक संपदाओं का निर्माण किया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर में 15 हजार कनाल से अधिक भूमि का आवंटन भी किया जा चुका है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि विदेशी निवेशकों को भी जम्मू-कश्मीर में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में कई विदेशी कंपनियां प्रदेश में आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed