फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train leaving from Jammu canceled on the seventh day, JKRTC runs 40 additional buses on the interstate route

किसान आंदोलन: जम्मू से जाने वाली ट्रेन सांतवे दिन भी रद्द, जेकेआरटीसी ने अंतराज्यीय रूट पर 40 अतिरिक्त बसें चलाईं

Sun, 26 Dec 2021 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 01:33 AM IST
सार



पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर जम्मू-कश्मीर में भी दिखने लगा है। जम्मू जाने और आने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।  

विज्ञापन
Train leaving from Jammu canceled on the seventh day, JKRTC runs 40 additional buses on the interstate route
जम्मू बस स्टेशन पर लोगों की भीड़। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते रेल यातायात लगातार सांतवे दिन भी प्रभावित रहा। इससे पहले शनिवार को भी  जम्मू-कटड़ा-उधमपुर के लिए किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हुआ। जम्मू और कटड़ा के लिए आने वाली ट्रेनों को नई दिल्ली, बठिंडा, लुधियाना रेलवे स्टेशनों तक ही चलाया गया।

विज्ञापन


लगातार छठे दिन ट्रेनें रद्द रहने से जम्मू रेलवे स्टेशन पर अब सन्नाटा छाने लगा है और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ट्रेनों के रद्द रहने से जेकेआरटीसी प्रबंधन ने अंतरराज्यीय रूट पर चलने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है। प्रबंधन ने 40 अतिरिक्त बसें चलाई हैं, ताकि जम्मू में फंसे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन


शनिवार को भी जम्मू से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब चंडीगढ़ के लिए बसें चलाई गईं। जम्मू से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए जेकेआरटीसी ने तीन बसें चलाई हैं। शनिवार को झेलम, स्वराज एक्सप्रेस, कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति आदि ट्रेनें रद्द रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed