फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

24 फीसदी बच्चे ही पहुंच रहे प्री प्राइमरी में

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 2-4 आयु वर्ग में 24 फीसदी लड़के और 25 फीसदी लड़कियां ही प्री प्राइमरी शिक्षा ले रहे हैं। ये तथ्य नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में सामने आए हैं। प्रदेश में प्री प्राइमरी शिक्षा मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाती है। रिपोर्ट में सामने आए तथ्य आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। प्री प्राइमरी शिक्षा के महत्व को समझते हुए प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र से 8000 स्कूलों में किंडरगार्टन शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक प्री प्राइमरी शिक्षा ले रहे बच्चों में संयुक्त परिवार में रहने वाले बच्चों की संख्या 26 फीसदी और एकल परिवार में रहने वाले बच्चों की संख्या 23 फीसदी है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों में प्री प्राइमरी शिक्षा का सबसे कम चलन 18 फीसदी, जबकि एससी, ओबीसी वर्ग में 26 फीसदी है। ग्रामीण क्षेत्र में 23, जबकि शहरी क्षेत्रों में 30 फीसदी बच्चे प्री प्राइमरी शिक्षा ले रहे हैं। जिला वार बात करें तो कठुआ में सबसे ज्यादा 49 फीसदी, जबकि रियासी में सबसे कम 9 फीसदी बच्चे प्री प्राइमरी शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन

--
6-17 आयु वर्ग में 94 फीसदी बच्चें स्कूल में पढ़ते हैं
जम्मू-कश्मीर में 6-17 आयु वर्ग में 94 फीसदी बच्चों की स्कूूूलों में उपस्थिति है, इसमें शहरी क्षेत्र में 97 और ग्रामीण क्षेत्रों में 94 फीसदी उपस्थिति है। वहीं 6-14 आयु वर्ग में 97 फीसदी बच्चों की स्कूल में उपस्थिति है, इसमें 98 फीसदी शहरी और 97 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। हालांकि 15 से 17 आयु वर्ग में बच्चों की उपस्थिति 87 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed