{"_id":"61b25ef076fec95c28687ea4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2495163193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एक हजार अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एक हजार अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू -कश्मीर सरकार प्रदेश में एक हजार अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने जा रही है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं खोलने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। नीति आयोग जम्मू-कश्मीर में एक हजार अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं (एटीएल) स्थापित करेगा, जिनमें से 187 इस वर्ष के अंत तक स्थापित की जाएंगी। एटीएल छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इनोवेशन हब के रूप में कार्य करेगा।
बैठक में मुख्य सचिव को बताया कि इस वर्ष में स्थापित की जाने वाली 187 प्रोगशालाओं में से 31 को सरकारी स्कूलों में जबकि 50 केवी, जेएनवी और निजी स्कूलों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किए जाएंगे, जबकि अन्य 106 को स्थापित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को विभिन्न जिलों में इन प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए समय सीमा तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच के साथ नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को औद्योगिक संबंधों का पता लगाने के लिए भी कहा। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह, युवा सेवा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव अलोक कुमार, अटल इनोवेशन मिशन के एमडी, डॉ. चिंतन वैष्णव, कार्यक्रम निदेशक अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के इनोवेशन लीड्स के अलावा निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू और कश्मीर ने बैठक में भाग लिया।