फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एक नवंबर तक दिल्ली- कटड़ा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि निष्पादन एजेंसी को सौंपे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्म। दिल्ली- अमृतसर- कटड़ा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 1 नवंबर तक जमीन को निष्पादन एजेंसी को सौंपा जाएगा। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने जिला प्रशासन जम्मू, सांबा और कठुआ को इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने यह निर्देश वीरवार को प्रदेश में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने सड़क से जुड़े निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उधमपुर-रामबन खंड पर सभी महत्वपूर्ण हिस्सों पर क्रैश बैरियर, पैरापेट का निर्माण किया है। मुख्य सचिव ने रामबन- बनिहाल खंड पर इनका निर्माण करने को कहा। रामबन-बनिहाल खंड पर सुचारू यातायात के लिए सिंगल-लेन ड्राइविंग जोन का सीमांकन करने के लिए यातायात पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिया। जिला प्रशासन, रामबन को रामबन-बनिहाल खंड पर पर्याप्त संख्या में क्रेनों को तैनात करने को कहा ताकि वाहनों के टूटने या दुर्घटनाओं के कारण राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। उन्होंने एनएचएआई को एनएच-44 पर 31 अक्तूबर तक 8 विश्राम क्षेत्र और 30 नवंबर तक 3 पार्किंग बे को शुरू करने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को यात्रा में आसानी हो सके।
विज्ञापन

जम्मू सेमी-रिंग रोड परियोजना के लिए निर्माण सामग्री की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खनन विभाग को निष्पादन एजेंसी को लघु खनिज निकालने के लिए अल्पकालिक परमिट आवंटित किया है। उपायुक्त उधमपुर को चेनानी-सुधमहादेव गोहा मार्ग पर काम शुरू करने के लिए निष्पादन एजेंसी को 3.3842 हेक्टेयर भूमि सात अक्तूबर तक देने को कहा। जेड मोड़ सुरंग के लिए भूमि अधिग्रहण 15 अक्टूबर तक पूरा करने को कहा। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित उपायुक्तों से राजमार्ग पर निर्माण कार्य से संबंधित सभी भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को जल्द हल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed