फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

यूपीएससी की परीक्षा में प्रदेश के 10 युवाओं ने लहराया परचम

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार भी परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश के दस युवाओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। टॉप 500 रैंक में प्रदेश के 6 युवा शामिल हैं। इसमें जम्मू के सुचित्तर शर्मा ने 146वां रैंक हासिल किया है। प्रदेश के युवा विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रशासिनक सेवा में चयनित हो रहे हैं। यूपीएससी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ने लगा है। प्रति वर्ष प्रदेश से युवाओं का चयन यूपीएससी में हो रहा है। 2019-2020 में प्रदेश से 16 युवाओं ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। वहीं इस वर्ष दस युवाओं ने परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है। इसमें जम्मू के सुचित्तर शर्मा (146वां रैंक), मोहम्मद आकिब (205), वसीम अहमद भट्ट (255), शिवियां हंगलू (261), सारा अशरफ 316, अल्ताफ मोहम्मद शेख (545), इकबाल रसूल डार (611), अमीर बशीर (625), माजिद इकबाल खान (738वां रैंक)। यूपीएससी के सफल हुए उम्मीदवारों को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सफल उम्मीदवार अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed