फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अवैध तरीके से लाया गया सवा दो किलो सोना पकड़ा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सोने के सवा दो किलो आभूषण व सिक्के ले जाते श्रीनगर के एक व्यक्ति को मनवाल पुलिस ने सोमवार पकड़ लिया। आरोपी व्यक्ति पर 11.72 लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मनवाल पुलिस नदाल में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान सांबा की ओर से आ रहे एक वाहन (डीएल6सी टीसी 0382) को रोककर जांच की गई। इस दौरान गाड़ी में सवार श्रीनगर के सफाकदल इलाके के रिजवान राशिद के कब्जे से स्वर्णाभूषण व सोने के सिक्के मिले। पूछताछ में वह सोने का बिल नहीं दे सका और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। इस पर राज्य कर विभाग को सूचना दी गई। कर अधिकारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। साथ ही स्वर्णाभूषण व सिक्के की तौल कराई गई। पाया गया कि इसका वजन दो किलो 376.05 ग्राम है। सोने के बिल में विसंगति पर 11,72,242 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed