{"_id":"60dcd1a48ebc3eb44277cd25","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2384996170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं का रिजल्ट : परीक्षार्थियों ने फार्मूले पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं का रिजल्ट : परीक्षार्थियों ने फार्मूले पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पहली बार अनुपातिक आधार पर जारी दसवीं कक्षा के परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों में असमंजस का माहौल है। परीक्षा परिणाम जारी होने के पहले दिन बोर्ड की आधिकारिक इमेल पर 100 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इमेल के साथ-साथ बुधवार को काफी संख्या में परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय भी पहुंचे थे। परीक्षार्थियों की ज्यादातर शिकायतें अपने अंक, अंक देने के फार्मूले को लेकर थी। पहले दिन बोर्ड ने व्यक्तिगत रूप से कार्यालय पहुंचे परीक्षार्थियों की शिकायतें सुनीं।
कोरोना के कारण सरकार ने दसवीं की परीक्षा को रद्द किया था। परीक्षा रद्द होने के पहले दो पेपर हो चुके थे। बोर्ड ने इन पेपर में परीक्षार्थियों द्वारा हासिल अंक की औसत निकालकर बाकी बचे पेपर में अंक दिए थे। बोर्ड के पास पहुंच रही ज्यादातर शिकायतों में परीक्षार्थी रिजल्ट समझ में नहीं आने की बात कर रहे हैं। वहीं असफल हुए परीक्षार्थी फार्मूला उचित नहीं होने की बात भी कह रहे हैं। रिजल्ट से संबंधित शिकायतों का निवारण करने वाली बोर्ड की टीम के सदस्य सुधीर सिंह ने कहा, ज्यादातर शिकायतों का कोई ठोस आधार नहीं है। बुधवार को सिर्फ कार्यालय पहुंचे परीक्षार्थियों की शिकायतें सुनी र्गइं और अब इमेल से आई शिकायतों का भी निवारण किया जाएगा।
---
पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं परीक्षार्थी
जो परीक्षार्थी असफल हैं या अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वह अपनी आंसर शीट बोर्ड से निकाल सकते हैं। बोर्ड इसको लेकर जल्द अधिसूचना जारी करेगा। परीक्षार्थियों को आंसर शीट की फोटोकॉपी दी जाएगी। वहीं परीक्षार्थी फीस जमा कर पुनर्मूल्यांकन भी करवा सकते हैं।