{"_id":"60be81ff8ebc3ed22f22f036","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2368470170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अपराधी गुगली कट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अपराधी गुगली कट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सतवारी पुलिस ने कुख्यात अपराधी हैप्पी चौधरी उर्फ गुगली को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, 6 कारतूस, एके 47 राइफल के दो खाली केस, दो कारतूस, इंसास राइफल के दो खाली केस बरामद हुए हैं। आरोपी कई जानलेवा हमलों और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी के चट्ठा स्थित घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। जब आरोपी को पकड़ा तो उससे देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उसके पास से कुछ और सामान भी बरामद हुआ। पिछले साल आरोपी ने शहर के तवी पुल पर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक और साथी है, जिसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
खनन में शामिल 4 वाहन जब्त
जम्मू। मंडाल पुलिस चौकी और बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन अंतर्गत पुलिस ने अवैध खनन में शामिल चार वाहनों को जब्त किया है। इन वाहलो में 3 ट्रैक्टर बिना नंबर और एक नंबर के शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत
जम्मू। दो सड़क हादसों में सोमवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। लखनपुर में अंजू देवी बाइक स्लिप होने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। झज्जर कोटली के मनवाल क्षेत्र में मोहम्मद नजीर को वैन में जाते वक्त बस ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।