फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-अखनूर रोड के चौड़ीकरण में देरी पर बिफरे मंडलायुक्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने जम्मू-अखनूर रोड के चौड़ीकरण में देरी का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया। कार्यदायी एजेंसी नेशनल हाईवे इंफ्र ास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को उन्होंने तत्काल प्रभाव से पेनाल्टी लगाने की हिदायत देते हुए चौड़ीकरण का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने की समय सीमा तय की।
विज्ञापन

डॉ. लंगर ने भगवती नगर से अखनूर तक सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पटेल नगर, पलौड़ा, मुट्ठी, दोमाना, मिश्रीवाला, भटेरा तथा अखनूर में प्रगति जांची। कैनाल हेड से गणेश विहार तक 5.20 किमी पैच का 60 फीसदी काम पूरा किया गया है। उन्होंने सर्विस रोड की खस्ताहाल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे आम जनता तथा राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड का रखरखाव करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। मंडलायुक्त ने एलाइनमेंट में आ रहे बिजली के खंभों तथा एचटी लाइन को शिफ्ट करने की हिदायत दी। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की साप्ताहिक एवं मासिक लक्ष्य तय करने को भी कहा ताकि काम तेज गति से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed