फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू में आज से बेकरी और किताबों की दुकानें भी पांच दिन खुलेंगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
भारत माता चौक मे पुलिस का जवान बैरियर लगाता हुआ। - फोटो : CITY REPORTER
जम्मू। जिले में सोमवार से बेकरी और किताबों की दुकानें भी जरूरी सेवाओं के तहत खुल जाएंगी। ये दुकानें सोमवार से बुधवार तक खुली रहेंगी। प्रशासन ने इन्हें भी जरूरी सेवाओं में शामिल किया है। इस संबंध में जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने रविवार को दिशा निर्देश जारी किए हैं। हालांकि अन्य गतिविधियां पुराने रोस्टर के तहत ही जारी रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं, शहर में पिछले 59 घंटे से जारी वीकेंड कर्फ्यू भी सोमवार सुबह सात बजे खत्म हो जाएगा। शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौटेगी। रविवार को भी वीकेंड कर्फ्यू सख्ती से लागू रहा। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। टीमें गश्त करती रहीं। बिना कारण घरों से निकले लोगों को चेतावनी देकर लौटाया गया। सड़कों पर तारबंदी की गई थी। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 से 10 बजे तक जरूरत के सामान की दुक ानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। रविवार को भी चार घंटे सड़कों, गली मोहल्लों में थोड़ी चहल-पहल रही, लेकिन इसके बाद फिर सन्नाटा पसर गया। शहर के विभिन्न चौकों पर पुलिस वालेे नाके लगाकर वाहन चालकों को रोककर कारण पूछते दिखाई दिए। जम्मू- पठानकोट नेशनल हाइवे पर बाड़ी ब्राह्मणा में पुलिस नाके पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

किस दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी
जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग की तरफ से तीस मई को जारी रोस्टर के तहत सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मेगामार्ट, किराना, डिपार्टमेंटल स्टोर, इलेक्ट्रानिक व कंप्यूटर की दुकानें, आटोमोबाइल शोरूम और वर्कशाप, साइकिल शॉप आदि को खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार और वीरवार को कपड़े, कास्मेटिक, दर्जी की दुकानें, ज्युलरी शाप, गिफ्ट शॉप, टाइपिंग और प्रिंटिंग की दुकानें आदि खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं आपदा प्रबंधन कमेटी की राज्य कार्यकारी कमेटी की तरफ से शराब व नाई की दुकानों को सप्ताह में पांच दिन खोलने की मंजूरी दी है।
दुकानदारों को आस-पटरी पर लौटेगा कारोबार
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद अब दुकानदारों को भी व्यापार पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है। सोमवार से शुक्रवार शाम तक बाजार खुलने से दुकानदारों को काफी राहत मिली है।
हालांकि दुकानें रोटेशन में खुल रही हैं, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि पूर्ण कर्फ्यू से तो बेहतर है। नहीं तो लगातार दुकानें बंद रहने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा था। अब संक्रमण की दर घटने से धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।

गन्ने का जूस निकालने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि इस बार सीजन का एक माह घर में बीता है। अब जून में कारोबार शुरू किया है। उम्मीद से कम कमाई हो रही है। आने वाले दिनों में कमाई बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed