फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जहर निगलने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जहर निगलने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

जम्मू। सांबा के रामगढ़ और रामबन जिले में दो युवकों ने जहर निगल लिया। दोनों की मौत हो गई। रामगढ़ के रहने वाले हरीश ने अपने ही घर में जहर निगल लिया। इसके बाद उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रामबन के रहने वाले अनिल सिंह ने भी अपने घर में जहर निगल लिया। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, सैन्य कर्मी पर केस दर्ज
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में एक सैन्य कर्मी पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अखनूर की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पलोड़ा के रहने वाले सैन्य कर्मी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे त्रिकुटा नगर स्थित एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह उसे झांसा देकर कई बार दुष्कर्मा करता रहा, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांधी नगर शेल्टर होम से दो बच्चे लापता
जम्मू। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में बने सरकारी शेल्टर होम से दो बच्चे लापता हो गए हैं। इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस स्टेशन में की गई है। शेल्टर होम की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि दो बच्चे लापता हो गए हैं। वह किसी काम से बाहर गए और वापस नहीं आए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी ली गई है, ताकि बच्चों का सुराग पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निवासी से कैप्सूल बरामद
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 200 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पशु तस्करों पर कसा शिकंजा
जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन अंतर्गत पशु तस्करी का प्रयास विफल किया गया है। पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 31 मवेशियों को चंगुल से छुड़ाया। तस्करों में कुलगाम का रहने वाला फैजल मुबारिक, रई अहमद, नगरोटा का मोहम्मद हनीफ और अनंतनाग का सज्जाद अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed