{"_id":"60b7ebee8ebc3e29b5737941","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu236511021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने टीमें फिर से सड़कों पर उतारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने टीमें फिर से सड़कों पर उतारीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मेटाडोर और निजी बसों के चलने से ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। बुधवार को डीटीआई और डीएसपी से लेकर अन्य अधिकारी सड़कों पर यातायात नियमों को प्रभावी बनाते हुए दिखे। शहर में कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया। कई के चालान काटे गए।
एसएसपी ट्रैफिक पुलिस जम्मू कौशल कुमार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर में वाहनों की मूवमेंट काफी कम हो गई थी। इस वजह से सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की नफरी को कम कर दिया गया था। अब फिर से पूरी नफरी को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि लोग नियमों का पालन करें।
उधर, रूरल ट्रैफिक पुलिस ने भी हाइवे समेत अन्य जगहों पर टीम को फिर से सड़कों पर उतार दिया है। खासकर लखनपुर से लेकर उधमपुर तक ट्रैफिक पुलिस ने फिर से कई जगहों पर चेकिंग की कमान संभाली है।