{"_id":"60b69b1b8ebc3e1f59430afe","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2364456127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कफ्यू में सक्रिय रहे शराब और पशु तस्कर, अवैध खनन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कफ्यू में सक्रिय रहे शराब और पशु तस्कर, अवैध खनन भी जारी रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू में शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई तरह के अपराधों पर अंकुश लगा है, लेकिन पशु और शराब की तस्करी जारी रही। पिछले एक हफ्ते की पुलिस कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है। यहीं नहीं, खनन माफिया भी हर दिन कोरोना कर्फ्यू की आड़ में अवैध खनन करने से पीछे नहीं हटा।
जानकारी के अनुसार 28 मई को बाहु फोर्ट पुलिस ने शराब तस्कर से 28 बोतलें बरामद कीं। इसी दिन नगरोटा में पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर 27 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। 30 मई को गांधी नगर में पुलिस ने 70 बोतलें शराब बरामद की और इसी दिन दोमाना में भी पुलिस ने 25 बोतलें पकड़ीं। 31 मई को आरएस पुरा में पुलिस ने अवैध तौर पर ले जाई जा रही 550 लीटर अवैध शराब बरामद की।
एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू में पशु तस्कर, नशा तस्कर और शराब तस्कर सक्रिय रहे हैं, लेकिन इसे लेकर पुलिस को विशेष रूप से हिदायतें दी गई थीं। इसी के चलते कार्रवाई की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तस्करी अधिक हो रही है। यहां पर विशेष नाके स्थापित करके कार्रवाई की गई है। रही बात खनन माफिया की तो हर दिन इनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खनन माफिया पर कार्रवाई
27 मई को आठ वाहन दोमाना और नगरोटा में जब्त किए गए
28 मई को झज्जर कोटली और बेली चराना में 3 वाहन जब्त किए गए
29 मई को नगरोटा, सैनिक कालोनी, नरवाल और ज्यौड़ियां में 7 वाहन जब्त किए गए
30 मई को फ्लायं मंडाल, सिद्दड़ा, चट्ठा में 7 वाहन जब्त किए गए