फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

27 से 30 जून तक जम्मू आने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से पिलखानी-साहनेवाल ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े कार्यों के लिए सरहिंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से 27 से 30 जून तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे बेगमपुरा सहित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 02238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा स्पेशल 27, 28, 29 व 30 जून, 02237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा 26, 27, 28 व 29 जून को निरस्त रहेगी। वहीं 02356 जम्मूतवी-पटना स्पेशल 27 व 30 जून जबकि 02355 पटना-जम्मूतवी स्पेशल 26 व 29 जून, 05098 जम्मूतवी भागलपुर स्पेशल 29 जून और 05097 भागलपुर जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 24 जून, जबकि 02332 जम्मूतवी हावड़ा स्पेशल 27, 28 जून और 02331 हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 25, 26 जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

--
कटड़ा के लिए 11 से विशेष ट्रेन
रेलवे की ओर से श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा और डॉ. अंबेडकर नगर के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन नं. 02919/02920 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 11 जून से चलेगी। ट्रेन नं. 02919 अंबेडकर नगर से 11 जून से हर सप्ताह बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को रवाना होगी। वहीं ट्रेन नं.02920 कटड़ा से 13 जून से हर सप्ताह शुक्रवार, बुधवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed