फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

दो माह बाद आज से दौड़ेंगी मेटाडोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह बाद कोरोना कर्फ्यू में ढील के तीसरे दिन बुधवार से प्रदेश में निजी बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। शहर में लंबे रूटों पर मेटाडोर भी चलेंगी। यह फैसला ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में हुआ। कोरोना कर्फ्यू और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के लगभग दो महीने बाद संभाग में निजी यात्री वाहन चलेेंगे।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं। ऐसे में इन जिलों में यात्री वाहन चलने से लोगों को भी राहत मिलेगी। मंगलवार को ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने कहा कि बुधवार से अंतर जिला रूट पर बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, जबकि शहर में मेटाडोर भी दौड़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को सुविधा मिले, इसके लिए एसोसिएशन ने बसों का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में यात्री ट्रांसपोर्ट होना चाहिए, क्योंकि कोविड में उनका कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बुधवार से यात्री वाहन चलेंगे, लोगों को जिम्मेदार नागरिक होने के नाते खुद ही जरूरी नियमों का पालन करना होगा, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

--
बढ़ते ईंधन के दाम पर रोक लगाए सरकार
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच ईंधन के लगातार बढ़ते दाम परेशानी का खड़ी कर रहे हैं।। सरकार ईंधन के बढ़ते दामों पर रोक लगाए। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण गाड़ियां बंद थीं, जिसके कारण ट्रांसपोर्टर बैंक की किस्तें नहीं चुका पाए हैं। सरकार बैंक कर्ज का ब्याज माफ करे। इस मामले में उप राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed