{"_id":"6087225e8ebc3ec0d95c3d1a","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu234241568","type":"story","status":"publish","title_hn":"1971 के युद्ध के शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 के युद्ध के शहीदों को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में 1971 के युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम विजय मशाल राइजिंग स्टार कोर के तत्वावधान में जम्मू के टाइगर डिवीजन में पहुंची। टाइगर वॉर मेमोरियल जम्मू में लेफ्टिनेंट कर्नल रिशमा सरीन पत्नी शहीद मेजर मोहित शर्मा मौजूद रहीं। मेजर मोहित शर्मा को अशोक चक्र और सेना पदक से नवाजा गया है। साथ ही 1971 के युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
टाइगर वॉर मेमोरियल में समारोह का आगाज मेजर जनरल नीरज गोसाईं जीओसी टाइगर डिवीजन, ब्रिगेडियर एनआर पांडे, ब्रिगेडियर जीएस शान (सेवानिवृत्त) और टाइगर डिवीजन के सेवारत सैनिकों द्वारा माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। अधिकारियों ने जवानों को संबोधित किया। साथ ही 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बहादुर सैनिकों की वीर कथाएं साझा कीं।
उन्होंने सैनिकों को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया। लेफ्टिनेंट कर्नल रिशमा सरीन ने 1971 के युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने पति मेजर मोहित शर्मा (अशोक चक्र विजेता) के बलिदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भारत-पाक युद्ध के नायकों को स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया गया।