{"_id":"6087225d8ebc3e8d3155fad2","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu23424141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एक मई से कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एक मई से कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण पर संशय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक मई से 18 साल से ऊपर की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन लगने पर सशंय है। इसका कारण यह है कि कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन के मामले में भी जम्मू-कश्मीर में करीब चार से पांच दिन का कोटा ही उपलब्ध है। ऐसे में तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में सबसे ज्यादा वैक्सीन की जरूरत होगी। प्रदेश में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में 60 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। ऐसे में तीसरे चरण के लिए प्रदेश को वैक्सीन मिलने पर ही कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हो सकती है। इस बारे में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि एक मई से जम्मू-कश्मीर में 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा सकेगी या नहीं, इस पर अभी साफ-साफ कुछ नहीं कहा जा सकता। सरकार की तरफ से वैक्सीन के लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया है। लेकिन वैक्सीन कब पहुंचेगी इस पर निर्भर करेगा कि प्रदेश में एक मई से तीसरे चरण का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो पाएगा या अन्य किसी दिन इसे शुरू करना पड़ेगा।