{"_id":"6078a8ee8ebc3e59021176b7","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2335518107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी जम्मू को मिला कार्यालय, अध्यक्ष को स्कॉर्पियो, उपाध्यक्ष को सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी जम्मू को मिला कार्यालय, अध्यक्ष को स्कॉर्पियो, उपाध्यक्ष को सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिला विकास परिषद जम्मू (डीडीसी) को अपना कार्यालय मिल गया है। इसके अलावा अध्यक्ष को स्कार्पियों व उपाध्यक्ष को सुरक्षा कर्मी मिल गया है। जब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होती तब तक उदयवाला स्थित राजस्व विभाग के खाली पड़े भवन को अस्थायी तौर पर कार्यालय के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। इस भवन में साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है।
डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण प्रदेश के पूर्व विधायक भी रहे हैं। ऐसे में उन्हें पहले से ही सुरक्षा कर्मी मिले हुए थे। उन्हें सरकार की तरफ से स्कार्पियो दी गई है। उपाध्यक्ष सूरज सिंह को वीरवार को सुरक्षा कर्मी मिल गया। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष ने स्कार्पियो वाहन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि उदयवाला में राजस्व विभाग के भवन में अस्थायी तौर पर कार्यालय बनाया जाएगा। फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाएं आगामी दिनों में पूरी की जाएंगी। कोशिश है कि जल्द से जल्द डीडीसी जम्मू कार्यालय में कामकाज शुरू हो।
जिला विकास परिषद जम्मू के उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने एक सुरक्षा कर्मी मिलने की पुष्टि की है। सिंह के अनुसार हम चाहते हैं कि जिला विकास परिषद जम्मू जल्द से जल्द कामकाज शुरू करे। राजस्व विभाग के भवन में सभागार के अलावा कमरे भी हैं। सभागार को काउंसिल की बैठक के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
सभी जिलों में बनेंगे एक ही मॉडल के डीडीसी कार्यालय
जिला विकास परिषदों के सभी बीस जिलों में एक ही माडल के कार्यालय बनाए जाने हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जिला उपायुक्त कार्यालय के लिए जगह की निशानदेही करेंगे। प्रत्येक कार्यालय पर साढ़े तीन करोड़ की राशि खर्च होगी।