फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मोबाइल स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, शिक्षकों का मानदेय 10 हजार हुआ

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदेश भर में चल रहे मोबाइल स्कूलों के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए सरकार ने इनके मानदय में छह हजार रुपए की बढ़ोतरी भी की है। जहां पहले इन शिक्षकों का मानदय चार हजार था, उसे अब दस हजार रुपये कर दिया है। यह बात उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुज्जर-बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधिंडल से कही, जो राजभवन में उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

वीरवार को 70 सदस्यीय गुज्जर-बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उप-राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान उप-राज्यपाल ने समुदाय के लोगों के मौसमी प्रवास को सुचारू करने का आश्वासन दिया। एलजी ने जिला उपायुक्त और पुलिस विभाग को समुदाय के लोगों के मौसमी प्रवास को परेशानी मुक्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि समुदाय के मौसमी प्रवास के दौरान किसी प्रकार की अड़चन पैदा करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में चौधरी हारून खटाना ने समुदाय के लाभ के लिए वन अधिकार अधिनियम और राजनीतिक आरक्षण के कार्यान्वयन के लिए उपराज्यपाल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप-राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समुदाय के विकास की चाबी होती है, ऐसे में समुदाय के पढ़े-लिखे लोगों को युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी शिक्षा की ताकत को पहचान सके। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बुनियादी सुविधाओं के प्रावधान से संबंधित आवश्यकताओं के साथ बस्तियों की सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा, ताकि इस संबंध में आवश्यक उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed