फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,inter zone sports meet in jammu

54 स्वर्ण समेत 155 पदक जीतकर आर्म्ड जोन बना चैंपियन

विज्ञापन
jammu kashmir news,inter zone sports meet in jammu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस का आर्म्ड जोन तीन दिवसीय इंटर जोन स्पोर्ट्स मीट-2021 का ओवर ऑल चैंपियन बना। आर्म्ड जोन ने 54 स्वर्ण, 53 रजत और 48 कांस्य के साथ कुल 155 पदक जीते। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम गुलशन ग्राउंड में हुआ। इस प्रतियोगिता में 23 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 983 पुलिस जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है, हार-जीत के मायने नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस फील्ड और लोगों के बीच काम करती है, उसी तरह खेल मैदान में अपनी प्रतिभा को दिखा रही है। पुलिस खुद और प्रदेश के युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आगामी ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान उन्होंने द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कुलदीप हांडू की प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में पुलिस के आर्म्ड जोन ने 54 स्वर्ण, 53 रजत और 48 कांस्य के साथ कुल 155 पदक जीते। इस दौरान पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ने जीता स्वर्ण
जम्मू। जम्मू-कश्मीर महिला साइबर टीम ने 28वीं जूनियर नेशनल फैंसिंग चैंपिनयशिप में स्वर्ण पदक जीता है। रुद्रपुर उत्तराखंड में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने पुड्डूचेरी को 15-2 से हराया। प्रतियोगिता में महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में पुड्डूचेरी के खिलाफ हुए मुकाबले में प्रदेश की टीम ने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए पुड्डूचेरी को बड़े अंतर से हराया। प्रतियोगिता में हुए अन्य मुकाबलो में टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। मणिपुर के साथ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 15-13 से जीत दर्ज की थी। वहीं महाराष्ट्र को 45-43 और तेलंगाना को 45-43 से हराया। टीम में श्रेया गुप्ता, कृतार्थ कोतवाल, अंनत समाक्षी और मालवी अरोड़ा थी। टीम के साथ कोच छोटू लाल शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, सुनैया अरोड़ा और एंथोनी मट्टू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed