{"_id":"60511f858ebc3e8ca25449c2","slug":"jammu-kashmir-news-expert-cell-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu231462350","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यात बढ़ाने के लिए जेकेटीपीओ में एक्सपर्ट सेल स्थापित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यात बढ़ाने के लिए जेकेटीपीओ में एक्सपर्ट सेल स्थापित होगा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जेएंडके ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन (जेकेटीपीओ) में एक्सर्ट सेल स्थापित किया जाएगा। ये सरकारी अधिकारियों और हितधारकों के बीच एकल बिंदु संपर्क करने पर काम करेगा। सेल एक सलाहकार एजेंसी के रूप में भी काम करेगा, जिसमें सेक्टर वार लाभार्थियों के साथ संलग्न करने और आवश्यक हैंड होल्डिंग, वित्तीय प्रोत्साहन और उत्पाद विशिष्ट सहायता के रूप में कल्याणकारी उपायों की सिफारिशें देगा। इसके साथ एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, अंतरराष्ट्रीय ट्रेड बॉडीज, एफआईईओ, इंडिया प्रमोशन ट्रेड आर्गेनाइजेशन के बीच समन्वय का काम करेगा। मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रोमोटिंग डिस्ट्रिक्ट फार एक्सपोर्ट हब की बैठक में यह फैसले लिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि नई योजना उन क्षेत्रों मे निर्यात के लिए आवश्यक समर्थन उपायों पर काम करेगी, जिनमें यूटी में प्रतिस्पर्धा का लाभ मिले। प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत तंत्र बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के प्रयासों को समन्वित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य जिला स्तर की निर्यात समितियों के माध्यम से प्रत्येक जिले में उत्पादों और निर्यात समूहों की पहचान करके वहां निर्यात क्षमता को बढ़ाना है। विभाग व्यापारियों और निर्यातकों के बीच प्रशिक्षण और पंजीकरण अभियान आयोजित कर रहा है। व्यापार तालमेल बढ़ाने के लिए खरीदार-विक्रेता की बैठकें करवाई जा रही हैं। निर्यातकों को मानकीकरण, गुणवत्ता प्रमाणपत्र, निर्यात वित्त और उत्पाद बीमा से संबंधित मामलों पर मार्गदर्शन किया जा रहा है। मु्ख्य सचिव ने प्रदेश के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए यूनीक लोगो/हालमार्क की पहचान करने को कहा।
कटड़ा में ड्राई पोर्ट की स्थापना होगी
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में ड्राई पोर्ट की स्थापना की जा रही है। यह जम्मू और कश्मीर के व्यापार करने के लिए कार्गो के ट्रांस शिपमेंट के लिए सड़क और रेल द्वारा सीधे इनलैंड इंटरमाडल टर्मिनल के रूप से जुड़ा हुआ है। ड्राई पोर्ट जेएंडके से सीधे निर्यात की सुविधा के लिए कंटेनर टर्मिनलों और सीमा शुल्क कार्यालय पर काम करेगा।