फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,exam in jammu

40 विद्यार्थियों की क्षमता वाले परीक्षा हाल में 12 ही बैठेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news,exam in jammu
जम्मू। अप्रैल के पहले सप्ताह से समर जोन की 10 और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। कोविड के बीच हो रही परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने गाइडलाइन जारी की है। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिए 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाले एक परीक्षा हाल में 12 छात्र ही बैठ सकेंगे। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था सीबीएसई की गाइडलाइन के हिसाब से होगी, साथ ही परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर कोविड निर्देश प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

समर जोन में 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक अप्रैल, जबकि 10 की बोर्ड परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी गाइडलाइन में सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करना, परीक्षा केेंद्रों में फेस मास्क, दस्तानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश और निकास के दौरान भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए एक से अधिक प्रवेश और निकास स्थान बनाए है। परीक्षा केंद्रों में सामाजिक नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए बोर्ड ने 1998 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 99644 विद्यार्थी है, जबकि 1,201 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं 11वीं की परीक्षा में 54123 विद्यार्थियों के लिए 514 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

--
इन नियमों का करना होगा पालन
विद्यार्थियों को दस्ताने और मास्क पहनकर आना होगा। सैनिटाइजर भी लाना होगा।
सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। पानी की बोतल लानी होगी
विद्यार्थियों के अभिभावकों को परीक्षा केंद्र परिसर में आने की इजाजत नहीं होगी
परीक्षा केंद्र के प्रवेश थर्मल स्क्रीनिंग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed