जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सुरक्षा बल दे रहे हैं माकूल जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ की खबर है। कल रात भी शोपियां में मुठभेड़ हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने दोनों मोर्चों पर माकूल जवाब दिया है। अभी बडगाम के बीरवाह में मुठभेड़ चल रही है।
An encounter has started at Beerwah area of Budgam. Police and security forces are on the job. Further details shall follow: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) February 19, 2021विज्ञापन
आपको बता दें कि भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के कसते शिकंजे के कारण सीमा पार बैठे देश के दुश्मन बौखला गए हैं। वे कभी सुरंग तो कभी दूसरे तरीकों से भारत की सीमा में घुसने की फिराक में रहते हैं।
इसी क्रम में पीरपंजाल में आतंकवाद को जिंदा करने की पाकिस्तानी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए वीरवार को जिले के माहौर इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। यहां से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। सेना के अनुसार डीडीसी चुनाव में 80 फीसदी से अधिक मतदान से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इस वजह से वह यहां आतंकवाद को फिर से जीवित करने की साजिशों में लगा हुआ है।
आतंकी ठिकाना माहौर की मक्खीधार के जंगलों में चट्टान के नीचे गुफा के नीचे बनाया गया था। सूचना के आधार पर जिले की तहसील माहौर के दूरदराज इलाके मक्खीधार के जंगलों में बुधवार देर शाम को तलाशी अभियान चलाया गया। वीरवार सुबह आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए हथियारों के जखीरे को बरामद किया गया।
हथियारों में एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर, एक 303 बोल्ट राइफल, दो चाइनीज पिस्टल, पिस्टल मैगजीन, दो रेडियो सेट, चार यूबीजीएल ग्रेनेड और एके-47 की गोलियों का बॉक्स बरामद हुआ है। एसएसपी रशिम वजीर ने बताया कि बीते वर्ष माहौर क्षेत्र में एक आंतकी मॉड्यूल को ध्वस्त किया गया था। वहीं, अब हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि आंतकी क्षेत्र में फिर से सिर उठाने की फिराक में है, ताकि जिले के माहौल को बिगाड़ा जा सके।