{"_id":"64f42f807daad05b470a2a44","slug":"jammu-kashmir-news-crpf-jawan-shoots-himself-dead-in-ramban-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: रामबन में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, बिहार के रहने वाले थे बशित नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: रामबन में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, बिहार के रहने वाले थे बशित नारायण
Sun, 03 Sep 2023 12:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:32 PM IST
सार
रामबन में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रामबन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले बशित नारायण यादव जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के पास ड्यूटी पर थे। शनिवार रात करीब 11.45 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल बनिहाल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जवान के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार देर शाम जम्मू संभाग के राजोरी जिले में एक ऑपरेशन के दौरान गलती से सर्विस राइफल चल जाने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'गुंदा ख्वास इलाके में एक नियमित ऑपरेशन कार्य के दौरान एक पुलिस कर्मी की सर्विस रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई, जिसके कारण कर्मी के पैर में चोट लग गई।' इसके तुंरत बाद घयाल कर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन