{"_id":"606f69b88ebc3ec39d61455b","slug":"jammu-kashmir-news-body-of-the-prisoner-under-consideration-found-hanging-inside-the-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : जेल के अंदर फंदे से लटका मिला विचाराधीन कैदी का शव, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : जेल के अंदर फंदे से लटका मिला विचाराधीन कैदी का शव, जांच के आदेश
Fri, 09 Apr 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में पंजाब के 45 वर्षीय विचाराधीन कैदी रजिंदर सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह फाजिल्का के कुंडल गांव का रहने था और 7 नवंबर 2019 से जेल में बंद था। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वह नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बुधवार रात लगभग ढाई बजे कैदी राजिंदर सिंह जेल के बाथरूम में फंदे से लटका पाया गया। अपनी बेड शीट को ही उसने फांसी के फंदे के रूप में इस्तेमाल किया था। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। जेल के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
कैदी एनडीपीएस मामले में विचाराधीन था। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और उसके परिजनों को सूचित किया गया है। उनके आते ही शव सौंप दिया जाएगा।
-रमेश चंद्र कोतवाल, एसएसपी, कठुआ