फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,beating the retreat seremany in rs pura

बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान राज्यपाल ने नशो से समाज को मुक्त वनाने का आग्रह किया

विज्ञापन
jammu kashmir news,beating the retreat seremany in rs pura
आरएस पुरा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान सोची समझी साजिश के तहत भारत के युवाओं को नशे में धकेल रहा है। देश के युवा नशे से दूर रहें। प्रशासन नशे के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई कर रहा है। लोगों को भी इस असामाजिक बुराई को दूर करने के लिए अहम योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा सुचेतगढ़ में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में जुलाई में साढे़ दस लाख, अगस्त में साढे़ ग्यारह और सितंबर में बारह लाख पचास हजार पर्यटक आए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई, लेकिन प्रदेश में अब पहले से बेहतर हालत बनने पर अब कारोबार भी बेेहतर हुआ है। हमारी सेना, अर्धसैनिक बलों व राज्य पुलिस के सहयोग से राज्य में शांति का नया दौर आया है। इसकेेे चलते देश के 130 करोड़ भारतवंशी घरों में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्तूबर में बांदीपोरा, बारामुला, तंगधार, कुपवाड़ा में सीमा सुरक्षा बलों द्वारा की गई भर्ती में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की बेहतर नीतियों के चलते जम्मू-कश्मीर के डेढ़ करोड़ लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। पड़ोसी देश के गलत इरादों का जवाब देने के लिए सरहद पर तैनात जवान मजबूूती से जवाब देने में सक्षम हैं। आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में आपसी सामाजिक समानता के साथ जम्मू-कश्मीर पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध बनाने में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का अभिनंदन करने के साथ आरएस पुरा सेक्टर के लोगों की मांग पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत की गई है, जिससे माता वैष्णो देवी व राज्य में पहुंचने वाले पर्यटक सुचेतगढ़ का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed