फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Announcement of Amarnath Yatra possible on 13 march 

जम्मू-कश्मीरः अमरनाथ यात्रा की घोषणा 13 को संभव, एलजी ने बुलाई बोर्ड की बैठक

Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir news: Announcement of Amarnath Yatra possible on 13 march 
amarnath yatra - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा का 13 मार्च को शेड्यूल जारी हो सकता है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 13 मार्च को सुबह 11 बजे बोर्ड सदस्यों की बैठक बुलाई है। इसमें यात्रा की घोषणा पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर संभागीय प्रशासनों को यात्रा से जुड़े बुनियादी ढांचे को तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। इसकी जानकारी बैठक में दी जाएगी। देशभर में कोविड संक्रमण की वापसी को देखते हुए यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। इस बार यात्रा में श्रीनगर से बालटाल तक हेलिकॉप्टर और यात्रा मार्ग के कुछ हिस्से पर बैटरी कार शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बार अमरनाथ यात्रा में कोविड प्रोटोकाल को लेकर विशेष एसओपी जारी की जा सकती है। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि 13 मार्च को होने वाली बैठक में यात्रा तिथि की घोषणा के साथ अन्य नियमों को जारी किया जाएगा। बोर्ड सदस्यों को आगामी दिनों में बैठक का एजेंडा जारी किया जाएगा। बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर संभागीय प्रशासन को यात्रा रूट को दुरुस्त बनाने के साथ अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले के भक्तों के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर खास ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के कारण यात्रा को रद्द करना पड़ा था जबकि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की प्रक्रिया के चलते यात्रा को निर्धारित समय से पहले 1 अगस्त को ही बंद करना पड़ा था। दो साल बाद इस बार पिछले कुछ सालों की तुलना में अधिक यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। 

वर्ष             श्रद्धालु          यात्रा अवधि 
2011    6 लाख 36 हजार     45 (आल टाइम रिकार्ड)
2012     6 लाख 20 हजार    39
2013    3 लाख 53 हजार    55
2014    3 लाख 72 हजार    44
2015    3 लाख 52 हजार    59
2016    2 लाख 20 हजार    48
2017    2 लाख 60 हजार    40
2018    2 लाख 85 हजार    60
2019    3 लाख 42 हजार    31
2020    कोविड महामारी के कारण रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed