फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,amarnath yatra

बालटाल से दोमेल मार्ग पर पहली बार निशुल्क बैटरी कार सेवा

विज्ञापन
jammu kashmir news,amarnath yatra
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार शिव भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए बालटाल से दोमेल के बीच 2.75 किलोमीटर मार्ग पर मुफ्त बैटरी कार सेवा शुरू करने की पहल की जा रही है। ये खासतौर पर बुजुर्ग और शारीरिक समस्याओं वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी। इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड, धातु और खनिज व्यापार निगम (एमएमटीसी) के माध्यम से 5 ग्राम और 10 ग्राम मूल्य वर्ग के चांदी के सिक्के जारी कर रहा है। इन सिक्कोें की बिक्री तीर्थ यात्रियों को पवित्र गुफा और यात्रा के दौरान श्राइन बोर्ड कार्यालयों में की जाएगी। सिक्कों के माध्यम से भक्तजन बाबा की आस्था से जुड़ेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में यात्रा संबंधी फैसलों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

शिवभक्तों और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष जोर देते हुए उपराज्यपाल ने विभागीय अधिकारियों को दोनों यात्रा मार्गों पर वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाओं को नवीनतम उपकरणों के साथ नवीकरण करने और चिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा है। इसमें आपात मामलों के लिए पर्याप्त मरीज चिकित्सा देखभाल इंतजाम रहेंगे। यात्रियों को पंजीकरण के लिए देशभर में नामित डॉक्टरों और अस्पतालों से अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेना होगा। बोर्ड ने तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर आने से पहले अपने डॉक्टरों से उचित चिकित्सा सलाह लेने को कहा है। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। यात्रा से संबंधित सभी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed