फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भाजपा ने 370 हटा जम्मू-कश्मीर के लोगों से धोखा किया : कांग्रेस

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां/अखनूर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छंब ने गांव नारायण में विशाल रैली की। इसमें अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने कहा कि भाजपा सरकार का यह फैसला जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रवादी लोगों के लिए सदमा और अपराध से भरा है। यूटी के रूप में सबसे पुराने डोगरा राज्य को नष्ट कर दिया गया। लोगों से भूमि और नौकरियों से संबंधी अधिकार छीन लिए। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से धोखा किया है।
विज्ञापन

ताराचंद ने कहा कि भाजपा ने कानून बनाकर जम्मू-कश्मीर की भूमि और नौकरियों को बचाने का वादा किया था, लेकिन नया भूमि कानून डोगरों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोग घाटी में लगातार गड़बड़ी और सुरक्षा खतरों के मद्देनजर भूमि अधिग्रहण के लिए जम्मू को पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डोमिसाइल कानून के प्रावधान के तहत न केवल बाहरी लोगों के लिए रोजगार के दरवाजे खोले हैं बल्कि उन्हें नए भूमि कानूनों के माध्यम से जमीन खरीदने की सुविधा भी दी है। महंगाई ने भी आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। इस अवसर पर डॉ. मनोहर लाल, विजय चिब, अश्वनी हांडा, अंकुश, गौतम शर्मा, दलजीत सिंह, कैप्टन काली दास, अशोक शर्मा, मदन लाल शर्मा, प्रभु सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed