{"_id":"6a42ab0b22529a75a801dc72","slug":"jammu-kashmir-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101931-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब में नहाते समय बुजुर्ग बहा, देर शाम तक नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब में नहाते समय बुजुर्ग बहा, देर शाम तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर थाना क्षेत्र के अम्बारां स्थित नए पुल के पास सोमवार को चिनाब नदी में नहाने के दौरान बुजुर्ग तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा। देर शाम तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार, देवी सिंह (72) पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी वार्ड नंबर-11, अखनूर वर्तमान में अम्बारां (न्यू ब्रिज के पास) रहते हैं। सोमवार की दोपहर वह चिनाब नदी में तैर रहे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तैराकी के दौरान उनकी ट्यूब फिसल गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गए। मिली जानकारी के अनुसार, देवी सिंह वन विभाग से रिटायर हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही अखनूर पुलिस की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा नदी में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम तक पुलिस की निगरानी में अभियान जारी रहा लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस का कहना है कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।