फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सुंगल क्षेत्र में दो किसान खिदमत घर शुरू, किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
jammu kashmir news
किसान खिदमत घर का उद्घाटन करते विधायक। - फोटो : akhnoor news
अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र के सुंगल गांव में सोमवार को विधायक मोहन लाल ने दो किसान खिदमत घरों का उद्घाटन किया। ये केंद्र सुंगल लोअर सी में रजनी शर्मा और सुंगल अपर में रज्य शर्मा के नाम पर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन



इन किसान खिदमत घरों का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और सहायता सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरणों के साथ नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इन केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरणों पर लगभग 100 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



इस अवसर पर विधायक मोहन लाल शर्मा ने कहा, किसान देश की रीढ़ हैं। उनकी समृद्धि से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। किसान खिदमत घर किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।''''''''''''''''
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन केंद्रों का अधिकतम लाभ उठाएं और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी उपज और आय में वृद्धि करें। मोहन लाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक कृषि से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं पहुंचाना है ताकि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ सकें।


कार्यक्रम में उप मंडल कृषि अधिकारी विजय पाल चौधरी, कृषि विस्तार अधिकारी योगेश मेहता, कृषि अधिकारी परवीन कुमारी और बलजीत सिंह सहित कृषि विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



इसके अतिरिक्त भाजपा मंडल सोहल-सुंगल के अध्यक्ष शमशेर दास, भाजपा अखनूर मंडल के अध्यक्ष दीपेश सिंह, पूर्व सरपंच अश्विन शर्मा, रामपाल शर्मा, अंजू शर्मा, मनीषा शर्मा, राकेश मल्होत्रा, अनिल शर्मा, जगदीश सिंह, सोनिया वर्मा, सुभाष, संजीव, विशाल, अभिषेक, सतवीर कौर, जांजर सिंह और रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed