{"_id":"67ba2509d0ba9289310fd417","slug":"jammu-kashmir-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101034-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डॉ. जितेन्द्र ने अखनूर में अस्पताल का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डॉ. जितेन्द्र ने अखनूर में अस्पताल का किया उद्घाटन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद मृतक वरुण पवार का विजयपुर पुलिस थाने में गिरफ्तारी के दौरान का फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने अखनूर में नीलकंठ अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे न केवल बेरोजगारों को साधन मिल रहे हैं, बल्कि जनसेवा भी हो रही है। उन्होंने अस्पताल के निर्माण के लिए शिव सर्राफ, करुण गुप्ता, सचिन गुप्ता और उनकी टीम की सराहना की।
इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के खेल एवं परिवहन मंत्री सतीश शर्मा, अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत, रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, महाजन सभा के प्रधान सुरिंदर महाजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खेल मंत्री सतीश शर्मा ने डॉ. जितेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकास कार्य हुए हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और गुड प्रैक्टिस के तहत प्रतिदिन एक जरूरतमंद को मुफ्त उपचार देने की सलाह दी। डॉ. जितेन्द्र सिंह जो स्वयं भी एक डॉक्टर हैं, ने अपने चिकित्सा अनुभव भी साझा किए और अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की।