{"_id":"6771a35319a2c6a4b40c25d4","slug":"jammu-kashmir-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100926-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब ने नई जर्सी का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब ने नई जर्सी का किया अनावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब ने रविवार को एक भव्य आयोजन में अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। साथ ही आगामी क्रिसमस गोल्ड कप के लिए टीम का चयन किया। संदीप शर्मा को टीम का कप्तान और राजन शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने खेल प्रशासक अमित काचरू उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने क्लब के पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देने और फुटबॉल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अखनूर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता ने क्लब की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन अखनूर क्षेत्र में फुटबॉल की नई ऊंचाइयों को छूने में सहायक होगा।
विज्ञापन
क्लब की नई कार्यसमिति भी गठित की
बैठक के दौरान क्लब की नई कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया, जिसमें पवन कुमार भारती को अध्यक्ष, अंशुल गुप्ता को उपाध्यक्ष, देवेंद्र चंदन को महासचिव, चंदन शर्मा को सचिव व विश्व भारती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार भारती ने सभी सदस्यों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई समिति फुटबॉल को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अखनूर स्पोर्ट्स क्लब के उपाध्यक्ष पाल शर्मा, सचिव अशोक मगोत्रा समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।